उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अलीगढ़ में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एलओआई जारी किया । मथुरा के छाता में 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट बनेगा। इसकी वार्षिक क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। परियोजना से रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।यूपी कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
अलीगढ़ में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एलओआई जारी हुआ। मथुरा के छाता में 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट बनेगा। इसकी वार्षिक क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। परियोजना से रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में छाता में इथेनॉल प्लांट, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना, मकान किराये पर देने-लेने की प्रक्रिया आसान करने और परिवहन विभाग से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मथुरा के छाता में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा।
छाता में करीब 19 साल पहले शुगर फैक्ट्री बंद हो गई थी। सरकार की ओर से बताया गया कि फैक्ट्री के लिए करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत थी। प्रस्तावित परियोजना के लिए करीब 96 एकड़ जमीन उपलब्ध है। छाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और नोएडा एयरपोर्ट से करीब 40 मिनट की दूरी पर है। भविष्य में क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता बढ़ने पर यहां शुगर फैक्ट्री और ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी वर्ष इथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करेंगे।