राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। अजमेर, पाली समेत कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश होने और हवा चलने से कई शहरों में मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई।राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत हैं. आज और कल कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. कल अजमेर, पाली समेत कई जिलों में पानी बरसा.पाली के देसूरी में 24 MM बारिश दर्ज की गई.
बारिश और हवाओं से कई शहरों में 1 से 4 डिग्री तापमान गिरा. सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर, अजमेर में पारा 30 डिग्री से नीचे है. जैसलमेर में मंगलवार को सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री तापमान रहा. बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर सिस्टम अब कच्छ के पास है. पश्चिमी हवाएं तेज, एंटी साइक्लोन सिस्टम से मानसून विदाई के हालात हैं.19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत,कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव, बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर सिस्टम अब कच्छ के पासपश्चिमी हवाएं तेज हो गई।

19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सीमा के पास एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने और पश्चिमी शुष्क हवाओं के मजबूत होने से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं।मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट्स इस प्रकार है। विदाई से पहले 26 जिलों में अलर्टभले ही मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन विदाई से ठीक पहले राज्य के कई हिस्सों में बारिश का एक और दौर सक्रिय है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।