पटना में अचानक मौसम ने करवट ली । दिन में काले बादल छाने से अंधेरा सा छा गया। दोपहर में ही शाम सा नजारा दिखने लगा। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बगहा, मुंगेर-मधेपुरा में भी तेज बारिश हुईहै।भारी बारिश के साथ 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाए।पटना में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पटना सहित राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की की गई है. नमी की मात्रा बढ़ने से वातावरण में उमस महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर या शाम तक झमाझम बारिश होने की पूरी उम्मीद है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
IMD ने पटना के अलावा अरवल, जहानाबाद, शिवहर, सीतामढ़ी, नालंदा, गया जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें.