इंडिगो की यात्रा के दौरान आपको देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज ,इंडिगो की फ्लाइट्स अब महंगी हो गई हैं, यात्रा के दौरान आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा !इंडिगो ने शिशु यात्रा, अकेले यात्रा करने वाले नाबालिगों और अतिरिक्त सामान समेत कई सेवाओं के शुल्क में संशोधन किया गया है। घरेलू उड़ानों में!
एयरलाइन ने कई वैकल्पिक सेवाओं के शुल्क में बदलाव किए हैं, जिनमें छोटे बच्चों (infants) के साथ यात्रा, तय सीमा से ज़्यादा सामान , प्राथमिकता वाली सेवाएं और यात्रा प्रमाण-पत्र शामिल हैं। ये बदलाव खास तौर पर उन परिवारों और यात्रियों के लिए मायने रखते हैं जो अक्सर बुकिंग के बाद अतिरिक्त सेवाएं लेते हैं।
इंडिगो ने ये बदलाव पहले ही लागू कर दिए हैं और इनमें माता-पिता की गोद में यात्रा करने वाले बच्चों से लेकर ज़्यादा सामान और प्रायोरिटी सर्विस तक सब कुछ शामिल है।कम लागत वाली एयरलाइंस समय-समय पर इन शुल्कों में बदलाव करती रहती हैं ताकि बेस फेयर को प्रतिस्पर्धी बनाए रखते हुए बढ़ती लागत को मैनेज किया जा सके।
शिशु के लिए फीस ₹1,000 बढ़ीदो साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यात्रा करने वाले माता-पिता को अब हर सेक्टर के लिए प्रति शिशु ₹3,000 देने होंगे, जबकि पहले यह ₹2,000 था। इंडिगो की मौजूदा फीस लिस्ट में घरेलू उड़ानों के लिए शिशु के बदले हुए चार्ज की पुष्टि की गई है।उदाहरण के लिए, अगर कोई परिवार दो वयस्कों और दो शिशुओं के साथ यात्रा कर रहा है, तो वयस्कों के टिकट और किसी भी अतिरिक्त सेवा के खर्च को जोड़ने से पहले ही, सिर्फ़ शिशुओं का खर्च ₹6,000 हो जाएगा।