प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन भी बारिश, घरों का सामान डूबा, बिहार में स्कूल नदी में बहा , ब्रिज नदी में समाया ,देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है।
इसके चलते घरों में बेड, सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं।
बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में मंगलवार को भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ट्रक ड्राइवर और नेपाल के दो मजदूर शामिल हैं। बारिश के कारण 88 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं।
वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बारिश-लैंडस्लाइड के कारण 124 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में कुलागाड़ वैली ब्रिज पर चट्टानें जा गिरीं। इससे पुल काली नदी में समा गया। इससे कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई।