राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि एसआईटी दो दिन में चार्जशीट दाखिल करेगी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से चंदे की चोरी की 105 घटनाओं की पहचान की गई। जांच पूरी होने की बात कही गई। पहली गिरफ्तारी के 90 दिन 25 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम यानी एसआईटी दो दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करेगी
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ को बताया कि पहली गिरफ्तारी की तारीख से 90 दिन की अवधि 25 सितंबर को पूरी हो जाएगी। अगर इससे पहले चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिलने का आधार बन सकता है। इसी वजह से सरकार ने अदालत को बताया कि एसआईटी दो दिन में चार्जशीट दाखिल करेगी।
एसआईटी के अनुसार अब जांच का अगला चरण चार्जशीट दाखिल करना है। हालांकि, इन 105 घटनाओं में कितनी रकम की चोरी हुई या किन लोगों की भूमिका सामने आई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।25 सितंबर से पहले चार्जशीट दाखिल करना क्यों जरूरी होगा ,25 सितंबर की तारीख इसलिए अहम है क्योंकि पहली गिरफ्तारी के बाद 90 दिन की अवधि उस दिन पूरी हो रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगर इस अवधि के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल सकती है।