सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । अब तक 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए।
वाराणसी में सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 19 दिनों में 53 लाख 69 हजार 634 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं।
मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के प्रयास से श्रद्धालुओं द्वारा सुगमता से जलाभिषेक संपन्न हुआ। सावन के प्रत्येक सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में औसतन 5.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इन दिनों में भक्तों की लंबी कतारेंदिखाई देती हैं । मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

सावन में बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं. इसमें बैरिकेडिंग के जरिए जहां मंदिर मार्ग तक उनके पहुंचने की राह को आसान बनाया गया है, वहीं ओआरएस पानी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
मंदिर सीईओ विश्व भूषण मिश्रा का कहना है कि श्रद्धालु 25 से 30 मिनट में दर्शन कर रहे हैं. हालांकि, भीड़भाड़ बढ़ने पर थोड़ा अधिक समय भी लग रहा है.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। सावन के शेष बचे 9 दिनों में यह आंकड़ा 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन ने इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसमें पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।