देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच एसबीआई का फैसला, 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम लेनदेन रहेंगे मुफ्त,देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम लेनदेन मुफ्त करने की घोषणा की है। सरकार ने भी रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
सरकार ने भी आम लोगों की बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार को खुला रखने का निर्देश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं और एटीएम से जुड़ी शाखाओं को संचालित रखने की अनुमति दी है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार को सामान्य रूप से कार्य करेंगे।सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने की अपील की है। आवश्यक बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें, इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं।
किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा।यूपीआई (UPI), एनईएफटी (NEFT), और आरटीजीएस (RTGS) जैसी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी 27 सितंबर (रविवार) को सभी सार्वजनिक बैंक खुले रहेंगे।