तिरहुत शिक्षक सीट पर जन सुराज का यू-टर्न, श्याम नंदन यादव को टिकट ,तिरहुत शिक्षक सीट पर जन सुराज का यू-टर्न, भूषण झा की बगावत के बाद श्याम नंदन यादव को टिकट ,जन सुराज पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भूषण झा की बगावत के बाद अपना प्रत्याशी बदल दिया है।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी बनाए गए !जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी बदला।भूषण झा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
श्याम नंदन यादव अब जन सुराज के नए उम्मीदवार होंगे ! प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी घोषणा की।इससे पहले जन सुराज ने भूषण झा को तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। घोषणा के करीब 24 घंटे बाद ही भूषण झा ने पार्टी के फैसले के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।
प्रशांत किशोर की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जन सुराज छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।समीक्षा बैठक के बाद भूषण झा ने लगाए आरोपभूषण झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समीक्षा बैठक के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार पर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि जब वह बैठक में अपनी बात रख रहे थे, तब उनके साथ मौजूद शिक्षकों को रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया !