तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को फिलहाल टालने का निर्णय देर रात हुई बैठक के बाद लिया।
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंक कर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को टालने के निर्णय की घोषणा रविवार देर रात की।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने को लेकर सहमति बनी।
IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी !