नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में 21 लोगों की मौत, उफान पर नारायणी नदी, भारत में भी बढ़ा बाढ़ का खतरा!भारत में भी बढ़ा बाढ़ का खतरा !नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है, जिससे कई क्षेत्रों में घर तबाह हुए और यातायात बाधित हुआ। नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है
नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है।लगातार बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हुए। इससे कई क्षेत्रों में घर तबाह हो गए और सड़क यातायात बुरी तरह बाधित हुआ।हिमालयी देश पिछले महीने की उस विनाशकारी बाढ़ से अभी ठीक से उबर भी नहीं पाया है!
जिसमें कि कम से कम 1,453 लोग मारे गए थे और 5,000 से अधिक लोग लापता हैं।पाल्पा जिले के माथागढ़ी में भूस्खलन से एक घर दब गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले चार दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 21 हो गई है।
नारायणी नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने और इसके जलस्तर के लगातार बढ़ने के बाद बाढ़ की विशेष चेतावनी जारी की है। भारत में गंडक के नाम से जानी जाने वाली इस नदी में बाढ़ से पड़ोसी देश (भारत) पर भी इसका असर पड़ सकता है।