1 नवंबर से निर्माण पर रोक, 50% WFH और पार्किंग फीस डबल; प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए नए नियमों की घोषणा की है, जिसके तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक निर्माण कार्यों पर रोक, दफ्तरों में 50% WFH और पार्किंग चार्ज दोगुना रहेगा।
दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने सीजन से पहले सर्दियों में प्रदूषण पर नए नियमों की घोषणा की है।सरकार के अनुसार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ और बाहर सिविल कंस्ट्रक्शन पर रोक रहेगी।
इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ ही चलेंगे। 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं सर्दियों के समय में ऑथराइज्ड जगहों पर पार्किंग चार्ज भी दोगुना कर दिया जाएगा।