केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन किया है। सिग्नल-फ्री सफर, इस नए कॉरिडोर से मयूर विहार फेज-1 से लेकर एम्स तक का सफर सिग्नल-फ्री हो गया ह
पूर्वी दिल्ली और नोएडा से दक्षिणी दिल्ली (एम्स) पहुंचने में पहले जहां काफी समय लगता था, वहीं अब यह सफर मात्र 15 से 20 मिनट का रह जाएगा। इसके साथ ही मोदी मिल से कालकाजी फ्लाईओवर और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर की आधारशिला भी रखी गई है, और लोनी अंडरपास का शिलान्यास किया गया है।
दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर को जनता को समर्पित किया। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयार बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन कर दिया।
इस कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वीऔर दक्षिणी दिल्ली के बीच आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।खास बात यह है कि मयूर विहार से एम्स तक करीब10 किलोमीटर का सिग्नल-फ्री रास्ता उपलब्ध होगा! बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर को सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक तैयार किया गया है। इसकी मुख्य लंबाई 3.5 किलोमीटर है, जबकि रैंप और लूप को जोड़ने के बाद इसकी कुल लंबाई करीब 4.9 किलोमीटर हो जाती है।
छह लेन वाले इस कॉरिडोर में दोनों तरफ तीन-तीन लेन बनाई गई हैं। कॉरिडोर को सिर्फ वाहनों के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को ध्यान में रखकर भी विकसित किया गया है। इसमें साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की सुविधा भी दी गई है।