राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है. राजस्थान पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 जिलों में महिला प्रमुख, 25 नवंबर को फैसला!
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बजते ही आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है, लेकिन असली सस्पेंस इस बार ‘महिला पावर’ को लेकर है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पंच सरपंच और जिला परिषद सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। 15 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर को होंगे। पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी प्रक्रिया 28 नवंबर को पूरी हो जाएगी।महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षणनिकाय चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला था जबकि पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी आरक्षण का नियम है।
ऐसे में गांव की सरकार में महिलाओं का बोलबाला होगा। वार्ड पंच, सरपंच, उप सरपंच, प्रधान और प्रमुख की कुर्सियों में ज्यादातर जगह महिलाएं ही नजर आने वाली है !50 फीसदी आरक्षण प्राप्त है और कई अन्य ग्राम पंचायतों और जिलों में भी महिलाओं नेत्रियां राजनीति में सक्रिय हैं। वे भी चुनाव मैदान में उतरने वाली हैं।