रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओ को फ्री बस यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने परिवहन, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के कड़े आदेश दे दिए हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में कोई वाहन न चला सके।मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य अहम मुद्दों पर भी निर्देश जारी किए।
उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद सहित विभिन्न शहरों में जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए लो-लैंड क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश भी दिए।