सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट, डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबावछुट्टियों के कारण पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 2,887 रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गांधी जयंती के मौके पर घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था।
मटीरियल कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण सोने के वायदा भाव पर लगातार दबाव बना हुआ है।
एमसीएक्स पर दिसंबर का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1,020 रुपये टूटकर 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में भी सोने की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है !अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती और महंगाई के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक फीकी पड़ी है!कारोबारी दिन सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
एक ओर जहां वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है और सोना सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया. तो वहीं चांदी की चाल इसके विपरीत नजर आई और इस कीमती धातु का दाम बढ़ गया है.
4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो बीते शुक्रवार को 1,50,390 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी सोना एक झटके में 1540 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गया.