राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार, मई में दूसरा मौका होगा !राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार आयोजित करेगा। सत्रसे सप्लीमेंट्री परीक्षा खत्म होगी। मई-जून की दूसरी परीक्षा में छात्र अधिकतम 3 विषयों में अंक सुधार या पास होने का मौका पा सकेंगे सत्र से राजस्थान बोर्ड RBSE टायर 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को मई में दूसरे मौके के साथ सुधारात्मक परीक्षा का लाभ मिलेगा। इस नई व्यवस्था की पूरी जानकारी नीचे दी गई है!
![]()
मुख्य परीक्षा (फरवरी-मार्च)यह पहली मुख्य परीक्षा होगी।इसमें सभी रजिस्टर्ड नियमित और प्राइवेट छात्रों को शामिल होनाअनिवार्य है।यह परीक्षा पूरे 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।दूसरी/सुधारात्मक परीक्षा (मई-जून)यह परीक्षा पुरानी सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा प्रणाली के स्थान पर लाई गई है। जो छात्र पहली परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या जो किसी विषय में फेल हो गए हैं, वे इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं। यदि कोई छात्र 3 या उससे अधिक विषयों में फेल होता है या अनुपस्थित रहता है, तो उसे इस दूसरे मौके का लाभ नहीं मिलेगा; उसे अगले साल सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर छात्रों को 11वीं कक्षा में अनंतिम (provisional) प्रवेश मिल सकेगा। विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी।