आकाश आनंद 31 दिन बाद फिर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक ,मायावती ने भतीजे को 3 बार पद से हटायाबसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था-आकाश को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है।मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है।

आकाश के ससुर के राजनीति संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है।अक्टूबर को आकाश आनंद ने X पर मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और “बुआ मां” बताया था। उन्होंने लिखा था कि बसपा ही उनका परिवार है। वे किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे।
उन्होंने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले का भी समर्थन किया था। माना था कि मिशन और पार्टी से बड़ा कोई रिश्ता नहीं हो सकता।मायावती ने आकाश को वापस लेने की जानकारी पोस्ट करके दी ,सोमवार को X पर किए अपने पोस्ट में मायावती ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए मैंने पिछले कुछ दिनों में कई सख्त फैसले लिए है
इसके बाद आकाश आनंद के व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिला है। आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार और छोटे भाई ईशान आनंद ने भी इस पर सहमति जताई।
ऐसे में पार्टी ने काफी सोच-विचार के बाद पार्टी आकाश आनंद को फिर से बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाने का फैसला लिया है। उन्हें दोबारा पार्टी में काम करने का मौका दिया जा रहा है।