दिल्ली में चुनाव आयोग का आज घेराव, 19 दल जुटेंगे, संसद से ECI मुख्यालय तक 3km का मार्च निकालेंगेSIR को लेकर जारी विरोध के बीच 19 विपक्षी दल आज दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकालेंगे। वे संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले X पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं। पहली- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी- SIR को रद्द करना, तीसरी- बैलट पेपर पर चुनाव कराना। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं।
INDIA ब्लॉक की 19 पार्टियां जो मार्च निकालेंगी। उनके पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं। ये पार्टियां हैं- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J)।
CEC के इस्तीफे की मांग की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें। उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही। मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग!वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की पूरी जानकारी बूथ और विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक होनी चाहिए। किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का मौका मिलना चाहिए।
EVM की जगह बैलेट पेपर की मांग, EVM की जगह चुनाव में फिर से बैलेट पेपर इस्तेमाल हो। पहली बार वोट देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान हो। INDIA गठबंधन के दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे पर एकजुट रहें। लोकतंत्र में अंतिम अधिकार जनता का होना चाहिए।