छह सीटों पर उपचुनाव ,नगांव लोकसभा, तीन प्रदेशों में पांच विधानसभा सीटों पर मतदान शुरूआज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं!
पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली चार महीने पुरानी एनडीए सरकार के लिए लोकप्रियता की परीक्षा माना जा रहा है।
रंगासामी के इस सीट से इस्तीफा देने के कारण ही यह चुनाव कराने कीआवश्यकता पड़ी। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले एनडीए, कांग्रेस और उसके पूर्व सहयोगी डीएमके के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा है।
यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद दिसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की।उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के (पूर्व आईएएस अधिकारी) देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है।
कुल 19.05 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 9.43 लाख महिलाएं और तीसरे लिंग के 50 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,312 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच सहायक मतदान केंद्र भी हैं।