राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन; हिरासत में लिए गए कई विपक्षी सांसदआकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन; हिरासत में लिए गए कई विपक्षी सांसददिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में धरना दे रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हटा दिया।
ये नेता चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च के दौरान रोके जाने के बाद धरने पर बैठे थे।दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं हटा दिया है।
इससे पहले संसद मार्ग से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया था।परिसर के अंदर भी पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं से जगह खाली करने को कहा। डीसीपी सचिन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेताओं को मनाने की कोशिश की।