भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 24 और 25 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह लखनऊ में छात्रों, निर्वाचन अधिकारियों और करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद करेंगे.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त 24 अगस्त को निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचेंगे. सुबह वह कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. ज्ञानेश कुमार की प्रारंभिक शिक्षा इसी कॉलेज में हुई है.

वह लखनऊ में छात्रों, निर्वाचन अधिकारियों और करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद करेंगे. दौरे का मुख्य फोकस चुनावी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, युवाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाना और बूथ स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेना है.
यहां निर्वाचन अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों के साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी.कार्यक्रम में मतदाता पंजीकरण, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया से जुड़े लाइव डेमो भी होंगे.