इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली , लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग,विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी! पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
पटना से अहमदाबाद जा रही IndiGo की फ्लाइट (संख्या 6E925) करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी, जिसके बाद उसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।
फ्लाइट की जानकारी: इंडिगो की फ्लाइट 6E925 पटना से अहमदाबाद जा रही थी !यह विमान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर था जब खराब मौसम के दौरान इस पर आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से विमान का अगला हिस्सा (नोज/Nose) क्षतिग्रस्त हो गया।पायलट की सूझबूझ से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।
विमान में कुल 110 लोग सवार थे (104 यात्री और 6 क्रू मेंबर), सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यात्रियों को आगे अहमदाबाद भेजने के लिए एयरलाइन द्वारा दूसरे विमान का इंतजाम किया गया, जिससे सभी यात्री शाम 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।क्षतिग्रस्त विमान को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए रोक लिया गया है और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी जांच शुरू कर दी है।