तेजस्वी बैरिकेड पर चढ़, हथकड़ी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे राजेश राम; पटना में प्रदर्शन चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ महागठबंधन ने पटना में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। जिस पर तेजस्वी यादव चढ़ गए।

कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़े। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है।तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को CEC बोलने में शर्म आती है। । सबसे ज्यादा जरूरी है मोदी जी और अमित शाह को हटाना।’
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम हाथों में हथकड़ी लगाकर संविधान की कॉपी के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। कांग्रेस आज काला दिवस मना रही है। एक कचौड़ी, दो समोसा, कैसे करे देश भरोसा’, ‘ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे, बीजेपी की गोद’ में जैसे नारों के साथ प्रदर्शन हो रहा है।