सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर 71450 पर, लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी, कच्चा तेल महंगा होने का असर; मेटल-ऑटो शेयरों में बिकवाली!
शेयर बाजार में 8 अक्टूबर को लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी हैसेंसेक्स करीब 1,100 अंक की गिरावट के साथ 71,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 400 अंक की गिरावट है, 22,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कच्चे तेल के दाम102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं,इसकेअलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।लगभग 4 साल में पहली बार दरें बढ़ाने के साथ आरबीआई ने अपनारुख ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में आरबीआई ब्याज दर में 1% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से बाजार में गिरावट है।
10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.3% से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख करते हैं।कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों केचलते ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है!
सप्लाई बाधित होने की आशंका और क्रूड इन्वेंट्री में 3.2 मिलियन बैरल की कमी आने से तेल की कीमतों में यह तेजी आई है।विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। बुधवार को FIIs ने 6,121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।