17,500 फीट की ऊंचाई पर FPV ड्रोन्स तैनात करेगी भारतीय सेना, चीन सीमा पर निगरानी होगी और मजबूत!भारतीय सेना ने 225 FPV ड्रोन का ऑर्डर दिया है, जिनका 17500 फीट तक की ऊंचाई पर सफल परीक्षण किया गया है।
भारतीय सेना ने 225 फर्स्ट-पर्सन व्यू (FPV) ड्रोन का एक ऑर्डर दिया है। यह फैसला कड़े मूल्यांकन और कड़े मैदानी परीक्षणों के बाद लिया गया है,जिनमें17500 फीट तक की अत्यधिक ऊंचाई पर इनका सफल परीक्षण किया गया था!
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और (LOC) पर भारतीय सैनिक 12000 से लेकर 18000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर तैनात हैं।ऐसे में दूर-दराज की इन चौकियों पर रसद और सामान पहुंचाने के लिए पारंपरिक रूप से पैदल सैनिकों, खच्चरों या पुराने हो चुके चीता हेलीकॉप्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
हालांकि, हेलीकॉप्टरों से सामान पहुंचाना महंगा, मौसम पर निर्भर और धीमा होता है। ऐसे में ड्रोन एक तेज, किफायती और सुरक्षित विकल्प बनकर उभरे हैं। सेना पहले ही ‘अश्नी प्लाटून’ जैसी छोटी सामरिक इकाइयों से लेकर बड़े ‘बैटलफील्ड एयर सपोर्ट’ बटालियनों तक एक लेयर्ड ड्रोन रणनीति तैयार कर चुकी है।