टिकैत का एलान, CJP के प्रदर्शन में जुटेंगे किसान,दिल्ली में 20,000 पुलिस जवान तैनात!,प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को किसान नेता राकेश टिकैत का समर्थन मिला है। उन्होंने युवाओं और किसानों से दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने या अपने-अपने जिलों में ज्ञापन सौंपने की अपील की है। अभिजीत दिपके ने भी समर्थन के लिए टिकैत का आभार जताया।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की है!जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बीच पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने 10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जाने वाले प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन देने काऐलान किया है।राकेश टिकैत ने युवाओं और किसानों से आह्वान किया है कि जो लोग दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं वे जा सकते हैं, या फिर अपने-अपने जिलों के मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंप सकते हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 20,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।टिकैत ने कहा है कि देश भर मेअलग-अलग संगठन इसआंदोलन के समर्थन में आ रहे हैं और यह विरोध प्रदर्शन आगे और तेज होगा।