छावनी बना दिल्ली-एनसीआर, प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर अलर्ट, सीमेंट के बैरिकेड्स मंगाए; सीपी में दुकानें बंद!जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी सीमेंट के बैरिकेड लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है और बॉर्डर इलाकों को सील किया जा रहा है।बॉर्डर पर पहरा, दिल्ली-नोएडा सीमा (चिल्ला बॉर्डर), गाजीपुर, अप्सरा और सिंघू बॉर्डर पर भारी सीमेंट के बैरिकेड्स और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात किए गए हैं।
धारा 163 लागू: दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति के पाँच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
मेट्रो और रेल सेवाएँ, एहतियात के तौर पर दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का प्रस्ताव है। साथ ही कई ट्रेनें भी रद्द या डायवर्ट की गई हैं।कनॉट प्लेस (CP) में बंदी: न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सुरक्षा के मद्देनजर कनॉट प्लेस के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की सलाह दी है।