देश में H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस, यानी ‘स्वाइन फ्लू’ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में इन्फ्लुएंजा के 7,421 मामले आए सामने और 88 मौतें हो चुकी हैं। कर्नाटक में 4000 और दिल्ली में 1,777 मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा भी चपेट मे।
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपील जारी की है। दिल्ली में जिस तरह से इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है। इस बीच विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे H1N1 के लक्षण होने पर उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।स्वाइन फ्लू के लक्षण बुखार ,खांसी ,गले में खराश ,सिरदर्द ,नाक बहना,शरीर में दर्द,थकान|
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 114 केस दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1777 तक पहुंच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शनिवार को लोगों से अपील की है कि वे H1N1 के लक्षणों को जल्दी पहचानें।

मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी कि वे लगातार बने रहने वाले लक्षण दिखने पर नजदीकी हेल्थकेयर सेंटर पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में सुस्ती, भूख न लगना, जी मिचलाना और उल्टी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, दस्त और सिरदर्द को भी स्वाइन फ्लू के आम लक्षणों में शामिल किया गया है।
H1N1 इन्फेक्शन, या स्वाइन फ्लू,का इन्फेक्शन सांस के जरिए निकलने वाली बूंदों से फैलता है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर निकलती हैं, और यह संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने से भी फैल सकता है।