इंडिया ब्लॉक के नेताओं से नहीं मिलेंगे CJI, राहुल गांधी ने मांगा था मुलाकात का समय!!सीजेआई सूर्यकांत ने एसआईआर पर चर्चा के लिए राहुल गांधी को मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है। उनके मुताबिक, ये मुद्दे पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं।

हालांकि, विपक्ष अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत में याचिका दाखिल कर सकता है। राहुल गांधी ने एसआईआर वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की घोषणा की थी!
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीजेआई कार्यालय ने ईमेल के जरिए विपक्ष के नेताओं को जवाब भेजा है, जिसमें मिलने से इनकार करने के निम्नलिखित संवैधानिक कारण बताए गए हैं!