आजम खां से जेल में पूछताछ ,रामपुर में ईडी की चार सदस्यीय टीम!
इस मामले में कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल ,जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रही ईडी की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करने के लिए रामपुर जेल पहुंची। बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खां से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू की।ED की टीम आजम खां के बयानों का सत्यापन कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खां से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू की। ईडी की टीम आजम खां के बयानों का सत्यापन कर रही है।
मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल भी पूछेंगे। इस पूछताछ से जौहर ट्रस्ट मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ईडी की टीम ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की है। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट से संबंधित जांच का हिस्सा है।
विधायक नसीर अहमद से ईडी की सात घंटे पूछताछ, पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी हैंइससे पहले ईडी ने बीते मंगलवार को रामपुर की चमरौआ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खां से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। नसीर जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव रहे हैं। इसी वजह से ईडी ने उन्हें समन भेजकर तलब किया था
अधिकारियों ने ट्रस्ट में होने वाले फैसलों में उनकी भूमिका, दान दिलाने और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों से जुड़े सवाल पूछे। साथ ही शत्रु संपत्ति प्रकरण में भी उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। अधिकारियों को आशंका है कि ट्रस्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों में नसीर की संलिप्तता रही है। पूछताछ के दौरान नसीर ने ट्रस्ट में अपनी भूमिका से इनकार किया और कई सवालों का जवाब देने से बचते रहे।