पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में तेज बारिश; जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से उत्तराखंड तक गिरा तापमानजम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी और जम्मू में बारिश से ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में भी हिमपात और बारिश से पारा गिरा है, जबकि उत्तराखंड में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई है।
पहाड़ों पर बर्फबारी,जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास, पीर की गली, डोडा के ऊंचे इलाकों और भद्रवाह (कैलाश रेंज) में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

हिमाचल प्रदेश: मनाली, लाहौल-स्पीति, रोहतांग पास और धौलाधार रेंज में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू में खराब मौसम के चलते शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम दर्रे के रास्ते बंद कर दिए गए हैं! उत्तराखंड,केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चमोली के ऊपरी इलाकों में हल्कीबर्फबारी व ओलावृष्टि हुई है। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की भी खबर है।
मैदानों में बारिश और हवाएं,जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई।हरियाणा के हिसार, कैथल और कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में तेज बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। आगे का पूर्वानुमान:मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने और 18 अक्टूबर से अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है!