ठंड की आहट, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, पांच डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा; पहाड़ों पर बर्फ से रौनक !मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में यह अचानक बदलाव आया है, जो अभी अगले दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है।
उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि व आंधी-तूफान ने किसानों पर आफत ला दी है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के बड़े हिस्से में खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। अनाज मंडियों में खुले में रखी धान, बाजरा व मक्के की पैदावार भीग गई, जबकि खेतों में हजारों एकड़ तैयार फसलें जमीन पर बिछ गई हैं।
45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान, कपास व गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा है!मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदला है। शुुरुआती अनुमानों में पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान की करीब 80 प्रमुख अनाज मंडियों में खुले में रखा 10 लाख टन से अधिक अनाज भीग गया है।
अकेले हरियाणा की अनाज मंडियों में करीब 8.72 लाख टन धान बुरी तरह भीग गया है।यूपी की मथुरा, आगरा समेत विभिन्न मंडियों में करीब 60,000 क्विंटल धान, बाजरा व मक्का और दिल्ली की नरेला मंडी में भी अनाज को भीगने से नुकसान हुआ है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारीमौसम के बदले मिजाज के साथ ही पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
हिमाचल प्रदेश में कई जगह एक फीट तक बर्फ गिरी है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बीच ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है।