लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,गोवा बचाओ मार्च के समापन समारोह में शामिल हुए।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को गोवा में कांग्रेस की ‘गोंय राखण यात्रा’ (Goy Rakhonn Yatra – गोवा बचाओ मार्च के समापन समारोह में शामिल हुए।
यह पदयात्रा 22 सितंबर को पणजी से शुरू हुई थी और 28 दिनों तक चली, जिसका समापन 18 अक्टूबर को कलकोंडा से मडगांव के बीच मार्च के साथ हुआ।चुनाव आयोग पर निशाना, मडगांव की जनसभा में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ 45 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन वोट चोरी के आरोप पर कोई मुकदमा नहीं किया गया क्योंकि कानूनी प्रक्रिया शुरू होने पर सरकार और आयोग को सवालों का सामना करना पड़ता।राहुल गांधी ने गोवा की जमीन, स्थानीय पहचान, युवाओं में बेरोजगारी और लोगों के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया।