मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान, अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स!मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है। वे दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार रात एक फुटबॉल क्लब से निकलते समय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वालों में एक रैपिडो ड्राइवर, एक मजदूर और एक नाबालिग शामिल था। आरोपियों को राजस्थान के कोटा में उस समय पकड़ा गया, जब वे ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। वे नेपाल भागने की फिराक में थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हमले को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपियों को कुल 50000 रुपये एडवांस के तौर पर मिले थे। जांचकर्ता आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि उनकी अलग-अलग भूमिकाओं का पता लगाया जा सके और यह तय किया जा सके कि क्या तीनों ही सीधे तौर पर गोलीबारी में शामिल थे।
कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हमें सुबह करीब 9:45 बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए हमने एग्जिट पॉइंट्स, प्लेटफॉर्म और कई अन्य जगहों को कवर कर लिया था।।