यूपी,अखिलेश यादव का नया प्लान, 26 नवंबर को जारी करेंगे सपा का घोषणापत्रनाम दिया ‘पीडीए का प्रणपत्र’!समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ा एलान करते हुए 26 नवंबर 2026 (संविधान दिवस) को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करने की घोषणा की है।

सपा प्रमुख ने इस घोषणापत्र को ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है और इसे जनता के लिए ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ बताया है।सपा का मुख्य चुनावी फॉर्मूला (PDA): यह घोषणापत्र मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राजनीतिक फॉर्मूले PDA यानी पीछड़ा डीलित और अल्पसंख्यक वर्गों की आकांक्षाओं और अधिकारों पर केंद्रित होगा।
घोषणापत्र की तारीख का महत्व: अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के पवित्र लोकतांत्रिक अवसर पर सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को केंद्र में रखते हुए यह घोषणापत्र जारी किया जाएगा।
ज़िलों के लिए अलग योजना: 2027 के इस विधानसभा चुनाव के लिए सपा पूरे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग से भी विशेष घोषणापत्र तैयार करेगी।उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी के साथ ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के तहत मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।