फ्रांस में हिंसा के बीच कई शहरों में फर्फ्यू, पीएम ने दिए इमरजेंसी लगाने के संकेत 2400 से ज्यादा दंगाई गिरफ्तार!फ्रांस में बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों ने कई शहरों में दंगे और लूटपाट का रूप ले लिया है।

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब बेहद हिंसक हो चुका है। पिछले कुछ दिनों में पेरिस, ल्योन, मार्सिले और लिमोज जैसे कई बड़े शहरों में भीषण आगजनी, तोड़फोड़ और बड़े पैमाने पर लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं।
हालात को देखते हुए फ्रांसीसी सरकार ने दंगाइयों से निपटने के लिए बेहद कड़े कदम उठाए हैं!2400 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार!
फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, हिंसक दंगों, दुकानों को लूटने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पूरे देश से 2,400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिन्होंने भी तबाही मचाई है, उन्हें ही इसकी पूरी भरपाई करनी होगी।
कई प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लागू ,दंगों और अराजकता पर काबू पाने के लिए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने स्थानीय प्रशासनों को सीमित और आंशिक कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। यह कर्फ्यू उन शहरों और इलाकों में प्रभावी किया जा रहा है जहां उपद्रवी सबसे ज्यादा सक्रिय हैं।
भारी नुकसान और सुरक्षा बलों पर हमले धरोहरों को नुकसान: मध्य फ्रांस के लिमोज शहर में दंगाइयों ने 140 साल से भी पुराने ऐतिहासिक सिटी हॉल (टाउन हॉल) की इमारत को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी छत और क्लॉक टावर ढह गए।
घायल जवान: झड़पों में अब तक लगभग 1,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के जवान घायल हो चुके हैं।व्यापारिक नुकसान: पूरे फ्रांस में करीब 3,000 से अधिक व्यवसायों और शोरूमों में तोड़फोड़ कर सामान लूटा गया है, जिससे सैकड़ों मिलियन यूरो का नुकसान होने का अनुमान है।
गृह मंत्री का इस्तीफा नामंजूर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक और स्थिति हाथ से निकलने की जिम्मेदारी लेते हुए आंतरिक मामलों (गृह) के मंत्री लॉरेंट नुनेज ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।हालांकि, राष्ट्रपति मैक्रों ने मौजूदा संकट की स्थिति में कानून व्यवस्था की कमान संभाले रखने की जरूरत को देखते हुए उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया और सुरक्षा रणनीति में बदलाव के आदेश दिए हैं।