जो सच है उसके साथ खड़े रहिए बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर बोलीं प्रियंका कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से प्रबंधन द्वारा तस्वीरें हटाए जाने पर विवाद उत्पन्न हुआ है। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के पक्ष में एक भावुक संदेश साझा किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप जो सच है उसके साथ खड़े रहिए, हर खूबसूरत चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी.!कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता नहीं होता, लेकिन वो उस ताकत को पहले ही खो चुका होता है जिसे बचाने की वो कोशिश कर रहा है.
बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और कलाकार-फोटोग्राफर रेहान वाड्रा ने बताया कि दिल्ली के हालिया विरोध प्रदर्शनों की उनकी कई तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी सोलो प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले हटा दीं. उनकी प्रदर्शनी ‘No Idea is Final’ का बुधवार को प्रीव्यू हुआ.
इसे लेकर अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा कि आप जो सच है उसके साथ खड़े रहिए, हर खूबसूरत चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी. मुझे आप पर गर्व है, और हमेशा रहेगा.रेहान ने बताया, उन्हें फोन आया कि एक इमेज में समस्या है और वह पॉलिसी के खिलाफ है. रेहान ने कहा, उन्होंने एक हफ्ते पहले ही अपना लेआउट भेज दिया था, लेकिन उस समय किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी.
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल हुई एक एग्जीबिशन में उन्होंने एक पॉलिटिकल इंस्टॉलेशन देखा था, जिसमें कोई समस्या नहीं थी. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि इस बार क्या समस्या है.रेहान ने कहा कि वाइस रेजिडेंट कमिश्नर मेरे पास आए और कहा कि मेरे कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा आपत्तिजनक है.