नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।
ख़बरों के अनुसार अब तक 55 लोगों की मौत की खबर है। नेपाल के पर्यटन विभाग केअनुसार 500 से ज्यादा लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 105 भारतीय समेत 291 विदेशी पर्यटक बताये जा रहे हैं।

ख़बरों के अनुसार एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है।ल्हेंदे नदी में बर्फ का एवलॉन्च: इससे नदी का बहाव रुका, पानी जमा हुआ और अवरोध टूटने पर तेज पानी भोटेकोशी में पहुंचा, जिससे अचानक बाढ़ आई।