IMD ने दक्षिण उत्तर प्रदेश पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और मानसून के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 22 सेमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 और 27 अगस्त को तेज बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है।बांदा, बलिया, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 से 27 अगस्त और 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान तेज बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है।
IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण कच्चे मकानों, फसलों, और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित 12 जिलों के निचले इलाकों और वॉटरशेड क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा जताया गया है।