ITBP गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक का सफर होगा आसान ।खत्म होगा जाम का झंझट, ITBP से नट की मढ़ैया तक सफर होगा आसान, एच्छर T-प्वॉइंट बंद।
ग्रेटर नोएडा में आइटीबीपी गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक करीब चार किलोमीटर सड़क को छह लेन का बनाया जाएगा। इससे व्यस्त समय में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्षा ऋतु समाप्त होते ही काम शुरू किया जाएगा।

सेक्टर पाइ-एक के समीप स्थित ITBP गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर एक-एक लेन बढ़ाई जाएगी।
सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई घटाकर बढ़ेंगी लेन अभी ITBP गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक सड़क दोनों ओर से दो-दो लेन की है। योजना के तहत सड़क के बीच बने सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई कम कर दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाई जाएगी। इससे सड़क छह लेन की हो जाएगी।