विश्वस्तरीय कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग को प्लेटफार्मों से जोड़ने के लिए जल्द ही 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत विश्वस्तरीय कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग को विभिन्न प्लेटफार्मों से जोड़ने की कवायद हुई तेज ।
सीटीबी से प्लेटफार्म संख्या 1, 6, 7 और 8 को फुटओवर ब्रिज व कनेक्टिंग सीढ़ियों के माध्यम से जोड़ने के लिए जल्द ही करीब 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने की योजना है।
रामगढ़वा जाने के क्रम में सीनियर डीओएम विजय प्रकाश मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुके। उन्होंने जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों के साथ एफओबी और कनेक्टिंग सीढ़ियों के निर्माण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित मेगा ब्लॉक की समयावधि और इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर भी खाका तैयार किया गया।