यूपी के कानपुर में ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश । हादसे में पायलट और ट्रेनी की हुई मौत । जैसे ही विमान ने उड़ान भरी थी। उड़ान के महज 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराकर खेत में जा गिरा।
उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। कानपुर में गुरुवार दोपहर उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुजरात के रहने वाले इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक के ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के तौर पर हुई है।

खबरों के अनुसार विमान ट्विन इंजन था और उसमें दो पायलट सवार थे। विमान ने सुबह ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी और 20 मिनट बाद वापसी के दौरान क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया।
गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।