SCO समिट समेत रक्षा और व्यापार पर होगा फोकस,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे, जहां वे 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।इस दौरान वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
किर्गिस्तान के बिश्केक में 31 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में, मोदी सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों के मामले में भारत की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे और शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री किर्गिस्तान में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर मोदी ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे।
प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और आगे के लिए एजेंडा तय करेंगे।