4000 से अधिक अभ्यर्थी जेआरएफ के लिए चयनित,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के 84 विषयों के नतीजे घोषित कर दिए। इसमें 4000 से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देर रात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के 84 विषयों के नतीजे घोषित कर दिए।
इसमें 4000 से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं।एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “84 विषयों में परीक्षा देने वाले 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से अधिक ने पीएचडी में प्रवेश के लिए और 4000 से अधिक ने जेआरएफ के लिए क्वालिफाई किया है।
एनटीए ने इस वर्ष जून में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाज शास्त्र के पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था, क्योंकि एक विशेषज्ञ समिति को प्रश्न-पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिली थीं।