दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदला । राजधानी के कई इलाकों के साथ नोएडा के भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में आई इस गिरावट से गर्मी से परेशान लोगों को काफी आराम मिला है।

लक्ष्मी नगर, आईटीओ, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और बुधवार को भी बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों (2 से 6 सितंबर) तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी (100 से 200 के बीच) में बना हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।