दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2,700 रुपये लुढ़क कर 1.58 लाख रुपये के स्तर पर आया। पांच दिन में 8,900 रुपये की भारी गिरावट देखी गई । जानिए पीएम मोदी की अपील और अमेरिकी फेड की नीति का सोने पर असर।वैश्विक बाजारों में आई भारी बिकवाली और घरेलू मोर्चे पर बदले घटनाक्रमों के बीच मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत लगातार पांचवें दिन गिरते हुए 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई। केवल एक दिन में सोने के भाव में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी कटौती दर्ज की गई है। पांच दिनों से जारी इस गिरावट ने निवेशकों और आभूषण खरीदारों के बीच हलचल मचा दी है।
इससे पहले सोमवार को सोना 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि सोना ठीक इसी तरह के निचले स्तर पर पिछले महीने 19 अगस्त को देखा गया था, जब इसकी कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।