पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा- इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के बारे में और काम करने के तरीकों को समझा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में निवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति की गई है।
नए CEO जीतेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि वे ट्रस्ट के साथ 2-4 बैठकों में शामिल होकर और कामकाज की बारीकियों को पूरी तरह समझकर ही औपचारिक रूप से पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।पहली बैठक: वे अयोध्या पहुंचकर ट्रस्ट की बैठकों व गतिविधियों में शामिल हो चुके हैं तथा मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और स्वरूप का जायजा ले रहे हैं।