नेपाल में आई विनाशकारी आपदा के बाद, एसरी इंडिया ने भारत के हिमालयी क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्वदेशी जीआईएस सॉफ्टवेयर ‘जिओसरल’ लॉन्च किया है।
हाल ही में नेपाल में आई विनाशकारी आपदा के बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भारत के हिमालयी क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।लेकिन स्वदेशी भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित सॉफ्टवेयर जिओसरल के इस्तेमाल से ऐसी आपदाओं के लिए न सिर्फ समय रहते सचेत किया जा सकता है , बल्कि आने पर राहत कार्यों को भी अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सकता है।
एसरी इंडिया ने लिनक्स आधारित डेस्कटॉप जीआईएस साफ्टवेयर लॉन्च किया। इसे पहली बार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। जल्द ही जिओसरल को एंड्रायड आधारित फोन के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक अगेन्द्र कुमार ने कहा, ‘ग्राहकों की जरूरतों के साथ नई प्रौद्योगिकी को पेश करने पर हमारा फोकस रहता है। जिओसरल की लांचिंग प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।