देश के छोटे और अभी तक कनेक्टिविटी से दूर रहे शहरों तक हवाई सफर को आसान बनाने के लिए क्षेत्रीय एयरलाइन ‘Fly91’ ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने 40 नए ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमान खरीदने का पक्का ऑर्डर दिया है।लिस्ट प्राइस के हिसाब से इस सौदे की कुल कीमत करीब 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। हालांकि, इतने बड़े ऑर्डर्स पर एयरलाइंस को कंपनियों की तरफ से भारी छूट भी दी जाती हैं ।
अपने इस बड़े विस्तार और योजना को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए Fly91 अपने पुराने और नए निवेशकों से लगभग 250 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है। इस नए ऑर्डर की खास बात यह है कि इस नए ऑर्डर के बाद Fly91 के पास मौजूद विमानों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी। इस नए ऑर्डर से देश के दूर-दराज के इलाकों में कनेक्टिविटी का दायरा और ज्यादा मजबूत होगा।
फिलहाल यह एयरलाइन छोटे विमानों के जरिए सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत सिंधुदुर्ग और जलगांव जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों के बीच अपनी सेवाएं दे रही है।